October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • धनतेरस पर एसिड अटैक सरवाइवर कविता बिष्ट ने कविता वूमेन सपोर्ट होम में तैयार उत्पादों की दुकान

धनतेरस पर एसिड अटैक सरवाइवर कविता बिष्ट ने कविता वूमेन सपोर्ट होम में तैयार उत्पादों की दुकान

By on November 2, 2021 0 346 Views

रामनगर। रानीखेत रोड पर टीआरसी के समीप लगाई है, जिसमें उन्हें ईएसटीसी एसेल कंप्यूटर संस्थान के बच्चों ने सहयोग दिया है। इस दुकान में दिव्यांग बच्चों और कविता सपोर्ट होम में जुड़ी महिलाओं के द्वारा तैयार सजावटी दिए, गुल्लक, सजावट का सामान, कुशन तथा अन्य उपयोगी सामान बिक्री हेतु रखा गया है। दुकान का शुभारंभ रामनगर विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट ने किया। कविता बिष्ट वर्ष 2008 में एसिड अटैक का शिकार हुई थी और उसमें उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी लेकिन हौसला ना हारते पर वह महिलाओं और दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर रही है और रामनगर में समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी है। उन्होंने अपनी दुकान पर आकर लोगों से उत्पाद खरीद कर उनका हौसला बढ़ाने की अपील की है।