October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन, सरिता डोभाल और हरीश वर्मा बने IPS अफसर

उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन, सरिता डोभाल और हरीश वर्मा बने IPS अफसर

By on October 4, 2024 0 859 Views

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को प्रमोशन का गिफ्ट मिला है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड पुलिस सर्विस की अधिकारी सरिता डोभाल और हरीश वर्मा को आईपीएस के रूप में प्रोन्नत करने से जुड़ा आदेश जारी किया है.

उत्तराखंड पुलिस सर्विस के दो अधिकारियों का लंबे समय से चला रहा इंतजार खत्म हो गया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इन दोनों ही अधिकारियों को आईपीएस के तौर पर प्रोन्नत किया है. इसमें सरिता डोभाल का नाम शामिल है, जो देहरादून से लेकर हरिद्वार और तमाम दूसरे जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं. इसी तरह हरीश वर्मा को भी प्रमोशन की इस सूची में शामिल किया गया है. सरिता डोभाल हरिद्वार और देहरादून एसपी देहात भी रह चुकी है.

बता दें कि एक तरफ जहां उत्तराखंड पुलिस विभाग ने आज दो अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है, तो वहीं उत्तराखंड पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी के नाम को लेकर भी मंथन चल रहा है. बताया जा रहा है कि कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार तो स्थायी डीजीपी की रेस से बाहर हो गए है. कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार का रेस से बाहर होने के कारण यूपी कैडर बताया जा रहा है. हालांकि अभी जिन तीन नामों पर सबसे ज्याजा चर्चा है, उनमें आईपीएस दीपम सेठ, वीपीके प्रसाद और अमित सिन्हा का नाम सबसे आगे चल रहा है.