- Home
- उत्तराखण्ड
- डीआरएम ने रामनगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
डीआरएम ने रामनगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
रामनगर।डीआरएम आशुतोष पंत ने रामनगर रेलवे स्टेशन पहुँचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें रामनगर रेलवे में कई टेक्निकल ख़राबियाँ मिली। उन्होंने तकनीकी ख़राबियों को जल्द ठीक करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
कुमाऊँ में सेफ़्टी ड्राइव के अंतर्गत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके क्रम में सोमवार को डीआरएम आशुतोष पंत ने रामनगर रेलवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा की रामनगर रेलवे से लम्बे समय से ओवर ब्रिज की मांग चल रही थी। जिसे देखते हुए ओवर ब्रिज का प्रस्ताव तैयार करके रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। प्रस्ताव होने के बाद ओवर ब्रिज को बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में कुछ तकनीकी ख़राबियाँ मिली थी जिन्हें ठीक करने के निर्देश सम्बंधित कर्मियों को दिए गये है।उन्होंने नई ट्रेनों के चलने के बारे में विचार किया जा रहा है।इस दौरान स्टेशन अधीक्षक उमेश चंद्र डॉक्टर हरीश नीतू कुमार आदि मौजूद रहे।

