Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कुलपति द्वारा छात्रों के साथ अभद्रता करने को लेकर छात्र छात्राओं ने कुलपति कार्यालय खूब हंगामा काटा ।

कुलपति द्वारा छात्रों के साथ अभद्रता करने को लेकर छात्र छात्राओं ने कुलपति कार्यालय खूब हंगामा काटा ।

By on October 4, 2021 0 551 Views

अल्मोड़ा।एसएसजे परिसर के छात्रों ने कुलपति कार्यालय में कुलपति द्वारा छात्रों के साथ अभद्रता करने को लेकर एसएसजे परिसर के छात्र छात्राओं ने कुलपति कार्यालय में खूब हंगामा काटा। साथ ही कुलपति व विश्विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि जब तक कुलपति छात्र छात्राओ से माफी नही मांगते, तब तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे।

दरअसल एसएसजे परिसर के निवर्तमान, पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी व कई संगठनों के छात्र छात्राए आज छात्रसंघ चुनाव को लेकर कुलपति प्रोफेसर एन एस भंडारी को ज्ञापन देने कुलपति कार्यालय पहुँचे। छात्रों का आरोप है कि कुलपति ने उनकी मांग सुनने के बजाय उनसे अभद्रता की। जिसके बाद छात्र भड़क उठे और छात्रों ने कुलपति कार्यालय में जमकर हंगामा काटा।
आक्रोशित छात्र बाद में कुलपति कार्यालय के बाहर बैठ गए और कुलपति के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने कहा कि जब तक कुलपति छात्रों से माफी नही मांगते तब तक छात्रों का प्रदर्शन जारी रहेगा।