October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • सड़क हादसे में हुई महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत।

सड़क हादसे में हुई महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत।

By on November 19, 2021 0 219 Views

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल 2006 बैच की कॉन्स्टेबल सीपी 505, 35 वर्षीय नीलम रत्नाकर पत्नी विश्व दीप सिंह काशीपुर कोतवाली में पिछले करीब 9 माह से कोर्ट पैरोकार के पद पर तैनात थीं। घटना उस वक़्त हुई जब वह शाम रुद्रपुर कोर्ट से वापस आकर बाजपुर रोड स्थित आलू फार्म पर किसी वाहन से उतरकर सड़क पार कर रही थी कि सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन उन्हें जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका नीलम रत्नाकर मूल रुप से जनपद अल्मोड़ा के विवेकानंदपुरी की रहने वाली हैं, उनकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर कॉलोनी के रहने वाले अधिवक्ता विश्वदीप सिंह के साथ हुई थी।

उनकी एक 8 वर्षीय पुत्री है, वह वर्तमान में कोतवाली परिसर में बने क्वार्टर में रह रहीं थीं। अचानक घटित घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।