October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • केंद्र ने एक साथ प्रदेश के आठ IPS अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाया, आदेश जारी

केंद्र ने एक साथ प्रदेश के आठ IPS अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाया, आदेश जारी

By on January 6, 2025 0 508 Views

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड के आठ आईपीएस अधिकारियों को एक साथ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाया है. केंद्र सरकार ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं. बता दें इनमें से कई अधिकारियों को हाल ही में अहम जिम्मेदारी सौंपी थी.

हालांकि शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चार अधिकारियों के नाम वापस लेने की गुजारिश की थी, बावजूद इसके केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन आठ अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं. ऐसे में इन अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति पर जाने से पुलिस महकमे में जल्द बड़ा फेरबदल होने की संभावना है.

लिस्ट में ये नाम शामिल

  • आईजी मुख्तार मोहसिन
  • आईजी अरुण मोहन जोशी
  • आईजी नीरू गर्ग
  • आईजी राजीव स्वरूप
  • आईजी मुख्तार मोहसिन
  • डीआईजी सेंथिल अबुदई
  • डीआईजी जन्मेजय खंडूरी
  • डीआईजी पी रेणुका देवी
  • डीआईजी बरिंदरजीत सिंह