September 16, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • एसएसपी में रामनगर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण

एसएसपी में रामनगर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण

By on March 1, 2022 0 332 Views

रामनगर। एसएसपी पंकज भट्ट ने रामनगर कोतवाली पहुँचकर वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी में बैरिको और पुलिसकर्मियों की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। साथ ही कोतवाली के रजिस्टरों में मिली ख़ामियों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रामनगर पर्यटन हब है। जिसे देखते हुए पर्यटकों के लिए पर्यटन पुलिस व्यवस्था को फिर से शुरू किया जाएगा।सोमवार को रामनगर पहुँचे एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि रामनगर कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण में कई व्यवस्थायें पहले के मुताबिक़ बहतर मिली है। कोतवाली के रजिस्टरों में ख़ामियाँ मिली थी। जिन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गये हैं। उन्होंने रामनगर पुलिस टीम की नशे के ख़िलाफ़ कार्रवाई में प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि बीते दो माह में रामनगर पुलिस ने नशे के ख़िलाफ़ दो बड़ी कार्रवाई की है।उन्होंने लंबित मामलों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने डयूटी के दौरान निष्पक्ष व ईमानदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ।इस दौरान सीओ बलजीत सिंह भाकुनी कोतवाल अरुण कुमार सैनी एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा पिरुमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह मेहर गर्जिया चौकी इंचार्ज मनोज़ नयाल ढेला चौकी इंचार्ज बीसी मासीवाल एसआई त्रिभुवन सिंह एसआई मनोज अधिकारी एसआई फिरोज अहमद एसआई प्रीति एसआई नरेंद्र कुमार पुष्पेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।