Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • CM धामी ने पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, हल्द्वानी में किया अत्याधुनिक मीडिया सेंटर भवन का लोकार्पण, DG सूचना बंशीधर भी रहे मौजूद

CM धामी ने पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, हल्द्वानी में किया अत्याधुनिक मीडिया सेंटर भवन का लोकार्पण, DG सूचना बंशीधर भी रहे मौजूद

By on May 26, 2026 0 5 Views

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हल्द्वानी में 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास उत्तराखण्ड की पत्रकारिता के लिए एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है। यह मीडिया सेंटर केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

प्रस्तावित मीडिया सेंटर में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजिटल स्टूडियो, हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा, समृद्ध लाइब्रेरी, कैंटीन तथा दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके निर्माण के बाद कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों को कई कार्यों के लिए देहरादून पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर पत्रकार कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर लगातार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है, ताकि आकस्मिक निधन अथवा गंभीर बीमारी की स्थिति में पत्रकार परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने कहा कि अधिस्वीकृत पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा लागू की गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन भी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से युक्त यह मीडिया सेंटर पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा और उत्तराखण्ड में पारदर्शी, प्रभावी तथा सशक्त पत्रकारिता को नई दिशा देगा। साथ ही हल्द्वानी को कुमाऊँ के प्रमुख मीडिया हब के रूप में नई पहचान मिलेगी।