October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • रिश्वतखोर और शराबी ? लेखपाल का वीडियो वायरल, बोला – ‘पैसे लिए हैं तो पूरा करके दूंगा आपका काम’ देखें VIDEO

रिश्वतखोर और शराबी ? लेखपाल का वीडियो वायरल, बोला – ‘पैसे लिए हैं तो पूरा करके दूंगा आपका काम’ देखें VIDEO

By on December 17, 2022 0 456 Views

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी एक गांव में शराब पीता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण से किसी काम के लिए लेखपाल ने 5 हजार रुपए की घूस मांगी थी। आरोप है कि लेखपाल ने काम के लिए 2500 रुपये एडवांस लिए थे। वहीं वायरल वीडियो में लेखपाल को कहते हुए सुना जा सकता है कि देखो मैं आपकी शराब पी रहा हूं। आपसे रुपए लिए हैं तो अब आपका काम कर दूंगा। परसों रिपोर्ट लगाने के बाद SDM से ओके करवा लेना।

 

घूसखोर लेखपाल को किया गया सस्पेंड

वहीं इस मामले पर SDM बिलारी राजबहादुर ने कहा कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद आरोपी लेखपाल प्रताप वीर को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि मामले की जांच नायाब तहसीलदार को सौंपी गई है। मामले की जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेखपाल प्रताप वीर की घूसखोरी से परेशान होकर ग्रामीणों ने उसे शराब पीने का न्योता दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने ही लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए उसका स्टिंग ऑपरेशन कर डाला।

लेखपाल की घूसखोरी से परेशान थे ग्रामीण

बता दें कि लेखपाल द्वारा की गई इस घूसखोरी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन की भी जमकर फजीहत हो रही है। वायरल वीडियो का मामला बिलारी तहसील के गांव कलीजपुर से जुड़ा है। यहां लेखपाल प्रताप वीर की दारूबाजी और घूसखोरी से ग्रामीण परेशान हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लेखपाल छोटे-छोटे कामों के लिए भी शराब की दावत और पैसों की डिमांड करता था। इसी से परेशान होकर स्टिंग ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। ग्रामीणों ने लेखपाल की डिमांड के अनुसार पहले उसको शराब दी औऱ फिर काम कराने के लिए 2500 रुपए एडवांस दिए। वहीं पूरे मामले का वीडियो रिकॉर्ड कर इसे संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया।