Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • राजनाथ को रक्षा,अमित शाह को गृह, गडकरी को ट्रांसपोर्ट : अजय टमटा MOS ट्रांसपोर्ट, मोदी 3.0 में किसे कौन सी मिनिस्ट्री देखिए पूरी लिस्ट…

राजनाथ को रक्षा,अमित शाह को गृह, गडकरी को ट्रांसपोर्ट : अजय टमटा MOS ट्रांसपोर्ट, मोदी 3.0 में किसे कौन सी मिनिस्ट्री देखिए पूरी लिस्ट…

By on June 11, 2024 0 800 Views

Modi Cabinet 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की जीत के बाद रविवार को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, उनके साथ 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है. जिनमें प्रधानमंत्री के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल थे . इसके साथ सभी की निगाहेँ विभागों के बंटवारे पर थी, ठीक एक दिन बाद सोमवार को आयोजित मोदी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद विभागों का बंटवारा भी हो गया.

कैबिनेट मंत्रियों के विभाग बंटवारे के तहत राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय की दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, तो अमित शाह को एक बार फिर से गृह मंत्रालय, वहीं नितिन गडकरी फिर से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बनाया गया है. एस जयशंकर को मोदी 3.0 में भी विदेश मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है. इससे पहले वे मोदी 2.0 में विदेश मंत्री रहे हैं.

कैबिनेट मंत्री
राज नाथ सिंह – रक्षा मंत्री
अमित शाह- गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री
नितिन गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्री
शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री
निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री
मनोहर लाल- आवास और शहरी मामलों के मंत्री, ऊर्जा मंत्री
एच. डी. कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्री, इस्पात मंत्री
पीयूष गोयल- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री
जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री

डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
किंजरापु राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री
प्रल्हाद जोशी- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
जुएल ओराम- जनजातीय मामलों के मंत्री
गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्री
अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
ज्‍योतिरादित्‍य एम.सिंधिया- संचार मंत्री, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री
भूपेन्द्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री
गजेन्द्र सिंह शेखावत- संस्कृति मंत्री, पर्यटन मंत्री
अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
किरण रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्री, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

डॉ. मनसुख मंडाविया- श्रम और रोजगार मंत्री, युवा मामले और खेल मंत्री
जी किशन रेड्डी- कोयला मंत्री, खनन मंत्री
चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
सी आर पाटिल- जल शक्ति मंत्रालय
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री, योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

डॉ.जितेंद्र सिंह- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री, अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

अर्जुन राम मेघवाल- कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

जाधव प्रतापराव गणपतराव- आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

जयन्त चौधरी- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री
जितिन प्रसाद- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
श्रीपद नाइक- विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
कृष्ण पाल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
रामदास अठावले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
रामनाथ ठाकुर- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
वी. सोमन्ना- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री, रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
एस. पी. सिंह बघेल- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री, पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
शोभा करंदलाजे – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंह- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
बी.एल.वर्मा- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
शांतनु ठाकुर- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
सुरेश गोपी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री, पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
डॉ. एल. मुरुगन- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री.
अजय टम्टा- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
बंडी संजय कुमार -गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
भागीरथ चौधरी- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

सतीश चन्द्र दुबे- कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री और खनन मंत्रालय
संजय सेठ – रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
रवनीत सिंह- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
दुर्गादास उइके- जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
रक्षा निखिल खडसे- युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
सुकांत मजूमदार – शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
सवित्री ठाकुर- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
तोखन साहू- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
राज भूषण चौधरी- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा – भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्रा – कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
मुरलीधर मोहोल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
पबित्रा मार्गेरिटा – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री