Breaking News

खनन कारोबारियों ने की निकासी गेट पर तालाबंदी।

By on December 8, 2021 0 549 Views

रामनगर।दावका नदी में को पंजीकृत ट्रांसपोर्टरो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के साथ ही खनन उप निकासी गेट पर तालाबंदी कर दी खनन कारोबारियों ने प्रदेश सरकार पर खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने के साथ ही सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। मंगलवार को ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में एकत्रित खनन कारोबारियों ने दाबका नदी के उप खनिज निकासी गेट पर तालाबंदी करते हुए सरकार की नई खनन नीति का जमकर विरोध किया ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 3 दिसंबर को इस नदी में खनिज निकासी की अनुमति के बाद नदी को खोल दिया गया था उन्होंने कहा कि आज 4 दिन नदी को खुले होने के बाद भी ट्रांसपोर्टरों का उप खनिज ना तो क्रेशर स्वामी खरीद रहे हैं और ना ही कोई स्टॉकिस्ट खरीद रहा है जिस कारण उनके आगे रोजी रोटी के साथ ही बेरोजगारी का संकट गहराने लगा है उन्होंने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार खनन माफियाओं के साथ गठजोड़ करते हुए उनका उत्पीड़न कर रही है।सरकार ने नई खनन नीति में खनन माफियाओं को लाभ पहुंचाने की नीति बनाई है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेतों में समतलीकरण के नाम से अवैध खनन कराए जाने की अनुमति दी गई है जिससे खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है कारोबारी में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।इस दौरान युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष गोपाल अधिकारी इन्दर लटवाल पीयूष बिष्ट हरीश फर्त्याल गौतम फर्त्याल उमेश तिवारी कमल पांडे धीरज नेगी गौरव बिष्ट कैलाश तिवारी लखविंदर सिंह बबलू लटवाल राजू लटवाल विक्रम मेहरा कुबेर फर्त्याल कपिल सियाल कुबेर बेलवाल आदि मौजूद रहे।