September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा जनपद नैनीताल नागेंद्र बर्थवाल का स्थानांतरण

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा जनपद नैनीताल नागेंद्र बर्थवाल का स्थानांतरण

By on February 5, 2024 0 1813 Views

नैनीताल। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा जनपद नैनीताल नागेंद्र बर्थवाल का स्थानांतरण जनपद पौड़ी गढ़वाल होने पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल ने हर्ष व्यक्त किया है संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि विगत लंबे समय से प्राथमिक शिक्षकों के सभी कार्य लंबित पड़े हैं उन्होंने कहा की कई बार जिला शिक्षा अधिकारी के साथ संगठन की बैठक एवं बार-बार लिखित एवं मौखिक अनुरोधों के पश्चात भी शिक्षकों के चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान तथा अवशेष देयको सहित तीनों संवर्गों में पदोन्नतियो सहित अनेक कार्य लंबित पड़े रहे लेकिन निवर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी की उदासीनता के चलते इन प्रकरणों पर पर कोई कार्रवाई नहीं होने से जनपद के शिक्षकों में भारी आक्रोश था जिसे लेकर संगठन द्वारा सरकार एवं शासन सहित उच्च स्तरों पर ज्ञापन प्रेषित किए गए थे l
श्री तिवारी ने कहा कि उनके स्थानांतरण से जनपद में प्राथमिक शिक्षा एवं शिक्षकों के प्रकरणों का त्वरित गति से समाधान होने की उम्मीद की किरण जगी है l
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक संघ जनपद नैनीताल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को भेजे गए धन्यवाद ज्ञापन में जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार जिला कोषाध्यक्ष मदन मोहन सिंह बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदराम आर्य संरक्षक हरीश चंद सहित जनपद एवं क्षेत्रीय अनेक पदाधिकारीयो ने धन्यवाद ज्ञापित किया है l