October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • 7 महीने की बच्ची को छोड़ आशिक संग फरार हुई मां, हादसे मे दर्दनाक मौत, प्रेमी पर FIR

7 महीने की बच्ची को छोड़ आशिक संग फरार हुई मां, हादसे मे दर्दनाक मौत, प्रेमी पर FIR

By on January 23, 2023 0 266 Views

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां 7 महीने की दुधमुंही बच्ची को छोड़ प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ बाइक से फरार होकर अपना दूसरा घर बसाने जा रही थी. मगर, प्रेमिका रास्ते में ट्रक हादसे की शिकार हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लिया. उनके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला शाहजहांपुर जिले के थाना अल्लाहगंज कस्बे का है. पुलिस ने बताया कि ट्रक और बाइक के बीच हुए एक्सीडेंट में एक बहू अपनी 7 महीने के दुधमुंही बच्ची को ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, लेकिन, किस्मत को कुछ और मंजूर था. जहां अपने प्रेमी के साथ बाइक से भाग रही बहू को ट्रक ने रास्ते में बेरहमी से कुचल दिया, जिसके चलते प्रेमिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.

क्या है मामला?

दरअसल, गुरुवार की बीती रात एक बहू नीरज अपने ससुराल में अपनी 7 महीनें की दुधमुंही बच्ची को छोड़कर अपने प्रेमी आकाश के साथ फरार हो गई. ऐसे में जब बाइक से वह अपने प्रेमी के साथ जा रही थी. इसी बीच थाना रोजा इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर में प्रेमिका की मौत हो गई. जबकि, इस घटना में उसका प्रेमी आकाश गंभीर रुप से घायल हो गया.

ससुराल जनों की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं, घायल प्रेमी आकाश को नजदीकी मेडिकल अस्पताल में एडमिट कराया गया है. जहां पर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका बहू नीरज का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में ससुराल जनों ने आरोपी प्रेमी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे हैं.