October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • सौंदर्य
  • दूर होगी नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात की समस्या, मुख्य सचिव ने की ज़िलाधिकारी नैनीताल के साथ बैठक दिये ये निर्देश

दूर होगी नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात की समस्या, मुख्य सचिव ने की ज़िलाधिकारी नैनीताल के साथ बैठक दिये ये निर्देश

By on August 26, 2023 0 582 Views

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी नैनीताल के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने नैनीताल और हल्द्वानी शहरों के मार्गों के चौड़ीकरण, चौराहों के सुधारीकरण के साथ ही विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधाएँ विकसित करने के निर्देश ज़िलाधिकारी को दिये। उन्होंने हल्द्वानी और नैनीताल शहरों के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये जाम से ग्रस्त चौराहों और बोटल नेक चिन्हित कर उनमें यातायात विशेषज्ञों के माध्यम से सुधारीकरण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पार्किंग सुविधाओं की भी लगातार बढ़ोत्तरी की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाए कि पर्वतीय नगरों में छोटी छोटी एवं अधिक संख्या में पार्किंग तैयार की जाएं। उन्होंने पर्यटन स्थलों में पार्किंग विकसित करने के साथ ही वाहन चालकों के लिए डोरमेट्री एवं खाने के लिए कैंटीन जैसी व्यावहारिक आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहरों के मध्य भूमि उपलब्धता के अनुरूप छोटे छोटे पार्क भी विकसित किए जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव वी. षणमुगम एवं ज़िलाधिकारी नैनीताल श्रीमती वंदना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।