October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • दर्दनाक: रस्मों के दौरान बिगड़ी तबीयत फिर भी पूरे किए 7 फेरे, शादी के महज 6 घंटे बाद हो गई दुल्हन की मौत, पढ़ें पूरा मामला…

दर्दनाक: रस्मों के दौरान बिगड़ी तबीयत फिर भी पूरे किए 7 फेरे, शादी के महज 6 घंटे बाद हो गई दुल्हन की मौत, पढ़ें पूरा मामला…

By on June 26, 2023 0 525 Views

नवादा:  बिहार से मर्माहत करने वाली एक खबर आ रही है जिसने सभी को अंदर से झकझोर दिया. विवाह के महज कुछ घंटे के अंदर ही नवविवाहित दुल्हन की मौत हो गयी. दुल्हन की मौत होते ही खुशी भरा माहौल ग़म में तब्दील हो गया. घटना बिहार के नवादा जिला की है.

जिले के कौआकोल थाना के महापुर गांव में इस घटना इलाके के हर लोगों के दिल को झकझोर कर रख दिया है. जानकारी के अनुसार महापुर गांव में एक नवविवाहिता युवती की शादी के पांच-छः घंटे बाद ही मौत हो गई. बताया जाता है कि महापुर गांव निवासी सुबोध मिस्त्री के बेटे रोहित शर्मा की शादी झारखंड राज्य अंतर्गत कोडरमा के लालगढ़ गांव के एक युवती से शुक्रवार की दोपहर नवादा के शोभनाथ मंदिर में संपन्न हुई थी.

जहां वैवाहिक रस्म के दौरान ही युवती बेहोश हो गई थी. उसके बाद किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़ा महापुर गांव शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे आया. यहां गाल सेंकाई रस्म के दौरान युवती फिर बेहोश हो गई. इसके बाद आनन-फानन में स्वजनों द्वारा नवविवाहिता को पास के ही अलीगंज बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां से उसे नवादा रेफर कर दिया गया परन्तु विधि का विधान कहें रास्ते में ही नवविवाहित की मौत हो गई.

इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया. खुशी का माहौल अचानक पूरी तरह मातम में बदल गया. घटना के बाद नवविवाहिता को महापुर गांव में ही शनिवार को सगे सम्बन्धियों की मौजूदगी में दाह संस्कार कर दिया गया. स्थानीय लोग मौत की वजह लू लग जाना बता रहे हैं. इस घटना की जानकारी जिसे भी मिली वो सुनकर स्तब्ध रह गया.