- Home
- उत्तराखण्ड
- पूर्व राज्य मंत्री गजराज बिष्ट ने नयी महिला दुग्ध उत्पादक समिति का किया शुभारम्भ।
पूर्व राज्य मंत्री गजराज बिष्ट ने नयी महिला दुग्ध उत्पादक समिति का किया शुभारम्भ।
कालाढूंगी।(शाकिर हुसैन)रविवार को विकास खण्ड कोटाबाग के चौहानीखत्ता धमोला में पूर्व राज्य मंत्री गजराज बिष्ट ने नयी महिला दुग्ध उत्पादक समिति का शुभारम्भ किया। गजराज बिष्ट ने कहा कि विगत कई समय से क्षेत्र की महिलाओं एवं दुग्ध उत्पादको द्वारा मांग की गयी थी कि क्षेत्र में एक महिला दुग्ध समिति होनी चाहिये। जिसके लिये काफी समय से हम प्रयासरत रहे, तथा आज उसका शुभारम्भ करने के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई। समिति के क्षेत्र में खुलने से यहा के उत्पादको को दुग्ध संघ की सभी सुविधाओ का लाभ मिलेगा तथा युवाओ में भी दुग्ध के क्षेत्र में रोजगार करने की इच्छा बढेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा मंजू सती ने की।कार्यक्रम में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, संचालक महिमन चौहान, समिति अध्यक्ष मंजू सती, जिलाध्यक्ष क्षेत्र पंचायत संगठन गंगा सामन्त, तारा चन्द्र पाण्डे, सहकारी समिति अध्यक्ष पान सिंह मेहरा, प्रधान चन्द्र प्रकाश बुढलाकोटी, प्रधान मदन बधानी, समिति सचिव भावना सती, दुग्ध संघ लालकुआ से दिनेश चौनियार एवं कलावती भौर्याल रहे।

