October 30, 2026
Breaking News

भाजपा मे भीतरघात पर सीएम ने दी सफाई, कही ये बात…

By on February 21, 2022 0 214 Views

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर हैं. धामी ने हरिद्वार जगजीतपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रगति पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने  कहा कि यह मेडिकल कॉलेज का पहला एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक 2023 अगस्त में तैयार हो जाएगा और 2024 में मेडिकल कॉलेज तैयार हो जाएगा और यह मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा. हरिद्वार के विकास में अहम योगदान देगा.

पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बने जा रही है और उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की नाराजगी होने से इनकार करते हुए सभी लोगों से अपनी बात को पार्टी फोरम पर रखने की बात कही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारी सरकार ने सभी जगहों पर मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प लिया है. यह प्रक्रिया आगे बढ़ रही है .यहां पर मेडिकल कॉलेज का काम हरिद्वार में प्रारंभ हो गया है. निर्माणाधीन का काम तेजी से काम चल रहा है. इसमें किसी भी प्रकार की कोई रुकावट ना हो. आने वाले समय में हमारे हरिद्वार क्षेत्र के और एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राएं हैं उन सभी के लिए उन सभी के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड की जनता हमारे भाव को जानती है और हम आशा करते हैं कि इस बार प्रचंड बहुमत की सरकार बीजेपी की बन रही है. बाकी 10 मार्च को सबको पता लग जाएगा. ऐसा कुछ नहीं है कोई हार नहीं माना है. हम लोग सभी जगह जीत रहे हैं. हम हमारे कार्यकर्ताओं ने सभी जगह बहुत अच्छा कार्य किया है. मैं कहूं कि स्पष्ट प्रमाण है कि जिस तरह से मतदान हुआ है, जिस तरह से लोगों ने उत्साह दिखाया है, ऐसे में फिर से बीजेपी की सरकार आ रही है. हमने सभी से कहा है कि जिसको भी जो भी बात करनी है, पार्टी फोरम पर बात करेंगे.