September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • 263 पाउच अवैध कच्ची शराब सहित पुलिस की गिरफ्त किया।

263 पाउच अवैध कच्ची शराब सहित पुलिस की गिरफ्त किया।

By on June 15, 2022 0 172 Views

कालाढूंगी। 263 पाउच अवैध कच्ची शराब सहित पुलिस की गिरफ्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा “नशामुक्त जनपद नैनीताल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया गया है। उक्त के क्रम में राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के निर्देशानुसार उ0नि0 कमित जोशी, थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान (1) चौधरी गेट चकलुआ के पास अभियुक्त सोनी सिंह पुत्र तारा सिंह उम्र-26 वर्ष निवासी दोला बेरिया ,थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से 128 पाऊच अवैध कच्ची शराब वाहन संख्या यूं,के, 04 ए, ई, 4374 से परिवहन करते हुए, गिरफ्तार कर धारा 60/72 दर्ज किया गया।
( उ0नि0 हरजीत सिंह थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हल्द्वानी बाजपुर मुख्य मार्ग के पास सड़क किनारे मनजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी विदरामपुर चकलुआ के पास से 135 पाउच अवैध शराब वाहन संख्या यूके 18 जे,0494 मोटरसाइकिल से ले जाते हुए गिरफ्तार किया अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।