October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड के इन तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा, आसमान में छाए रहेंगे बादल

उत्तराखंड के इन तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा, आसमान में छाए रहेंगे बादल

By on February 13, 2024 0 702 Views

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. गढ़वाल में उत्तरकाशी, चमोली और कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में मौसम करवट ले सकता है. जबकि ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी भी संभव है. हालांकि बाकी जिलों में भी कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है.

बारिश और बर्फबारी को लेकर 3 जिलों में मौसम विभाग इसकी संभावना व्यक्त कर रहा है. चमोली उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जनपद में कुछ जगह पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. उधर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का भी अंदेशा लगाया गया है. हालांकि राज्य के बाकी जनपदों में मौसम के सामान्य रहने की उम्मीद लगाई गई है, लेकिन कुछ जिलों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की भविष्यवाणी भी की गई है.मौसम विभाग ने मंगलवार को वैसे तो राज्य भर के लिए किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन तीन पर्वतीय जनपदों में मौसम बदलने के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी का भी अंदेशा जताया है.

हालांकि सोमवार को देहरादून समेत कुछ जनपदों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं, जिसका असर तापमान पर भी दिखाई दिया. वहीं राजधानी देहरादून में भी मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, इसके अलावा सुबह और शाम के वक्त हल्का कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकते हैं. हालांकि आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.