October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भयंकर हादसा, बीच सड़क पर पलटी कार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भयंकर हादसा, बीच सड़क पर पलटी कार

By on May 26, 2025 0 325 Views

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से हादसे की खबर सामने आई. पंतगांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है.

हादसा रविवार का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार नॉएडा के यात्रियों से भरी कार पंतगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. बताया जा रहा है चालक को गाड़ी चलाते हुए झपकी आ गई. जिस बाद चालक ने हैंडब्रेक खींच लिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.

कार के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया. हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं. गनीमत रही कि कार खाई की तरफ नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.