October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • कॉर्बेट नेशनल पार्क
  • हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत की खबर, करीब 30 घायल,धामी ने जताया हादसे पर दुख

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत की खबर, करीब 30 घायल,धामी ने जताया हादसे पर दुख

By on July 27, 2025 0 159 Views

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। भगदड़ में छह लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाने में लग गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, भगदड़ उस समय हुई जब मंदिर मार्ग पर हाईवोल्टेज लाइन का तार टूटकर गिर गया। मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। तार टूटने से अचानक मची अफरा-तफरी की वजह से स्थिति बेकाबू हो गई।

मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर भगदड़
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को अचानक एक बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हादसे में घायल हुए कुल 35 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में लाया गया है, जिसमें भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि अन्य लोग घायल हैं। जिनमें से गंभीर अवस्था वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।