October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हरिद्वार ज्वैलरी लूटकांड – पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ढेर..

हरिद्वार ज्वैलरी लूटकांड – पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ढेर..

By on September 16, 2024 0 765 Views

उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है ज्वेलरी लूट कांड में शामिल एक बदमाश की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है।

रानीपुर मोड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स के यहां पांच करोड़ की डकैती में शामिल एक बदमाश की रविवार देर रात के बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई। जबकि, एक मौके से फरार हो गया।

रविवार रात साढ़े नौ बजे पुलिस BHEL तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार दो लोग पुलिस टीम पर फायर कर धनौरी रोड की तरफ भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया। आगे जाकर बाइक एक जगह पर रपट गई और बदमाश पैदल जंगल की ओर भागने लगे। मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश बुरी तरह जख्मी हो गया, पुलिस उसे पकड़कर अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जबकि, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग की जा रही है।

यहां बताते चलें कि एक सितम्बर को हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े डकैती हुई थी। 4- 5 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुकान में घुसकर करीब 5 करोड़ रुपए के सोने- चांदी के जेवरात लूट लिए थे। बदमाशों ने मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल कर दुकान में मौजूद लोगों को असहाय कर दिया और काउंटर तोड़कर जेवरात समेट लिए। घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की थी।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो हुई थी। जिसमे एक बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि बदमाश का साथी मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की धरपकड़ के लिए जिलेभर में पुलिस कांबिंग कर रही हैं।

मौके पर बदमाश का जो सामान मिला है उसकी जांच चल रही है। मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश का चेहरा डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश से मिलता जुलता है। अभी ये कहना जल्दबाजी होगा कि ये वही बदमाश है।