September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आम आदमी पार्टी के कार्यकताओ ने दिया इस्तीफा, प्रत्याशियों की मुश्किलें बडी।

आम आदमी पार्टी के कार्यकताओ ने दिया इस्तीफा, प्रत्याशियों की मुश्किलें बडी।

By on February 10, 2022 0 291 Views

कालाढूंगी।नैनीताल जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकताओ का लगातार इस्तीफा देना आप पार्टी के प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ा रहा है । गुरुवार को आप के जिला आर्बज्वर सार्थक बिंद्रा, व युवा जिला प्रवक्ता अधिवक्ता भानू कबडाल,ने सयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर अपने पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पर गम्भीर आरोप लगाए।दोनों ने सयुक्त रूप से कहा हम आम आदमी पार्टी की विचारधारा को देखते हुए पार्टी से जुड़े थे।मगर पार्टी के केंद्र नेतृत्व द्वारा दिनेश मोहनिया को उत्तराखण्ड़ प्रदेश का प्रभारी बनाकर बहुत बड़ी भूल की दिनेश मोहनिया ने पार्टी की विचार धारा को दर किनार कर उत्तराखण्ड़ में जमीनी कार्यकताओ को नजर अंदाज कर पूजीपतियों को साठ गांठ कर टिकट वितरण किए है।जिससे पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओ की भावनाओ को ठेस पहुचाने का कार्य किया है।इसलिए व अपने पद से इस्तीफा देने को मजबूर हो रहे है।वही उन्होंने कालाढूंगी विधानसभा सहित सम्पूर्ण उत्तराखंड जी जनता आप पार्टी को वोट ना करने अपील की ।वही कुछ दिन पहले कर नैनीताल जिलाध्यक्ष सन्तोष कबड़वाल के भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया इस दौरान आसुतोष ने भी अपनी सदस्यता से इस्तीफा दिया है।