September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी गई टैक्टर चलाने की ट्रेंनिग।

महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी गई टैक्टर चलाने की ट्रेंनिग।

By on August 10, 2021 0 329 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) कोटाबाग की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी गई टैक्टर चलाने की ट्रेंनिग व ड्रेविंग लाइसेंस भी वितरण किए गए।मंगलवार को पी,एन, पी, संस्था हल्द्वानी के तत्वाधान में ग्राम कोटाबाग के अनेक ग्रामो की 20 महिलाओं को परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल द्वारा वितरण किया गया। इसमें कोटाबाग ब्लाक के धामदेव, गिन्तीगाँव, दोहनियाँ, देवीरामपुर, सौनजाला पतलिया की महिलाएँ शामिल थीं। संस्था द्वारा महिलाओं को ट्रैक्टर ट्रेनिंग दी गयी जिसका उद्देश्य स्वरोजगार तथा महिलाओं को मजबूती एवं संभवत प्रदान करना था। इस कार्यक्रम में संस्था के धीरेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र सिंह भाबुनी, बहादुर सिंह बाजवाल , रमेश्वर नोनियाल, अंजली, हेना रस्तोगी, दीपा मेहरा, दीपिका दरम्वाल, नेहा बजवाल, ममता बजवाल, आशा निगल्टिया हर्षिता गोस्वामी, दीपिका बजवाल, हर्षिता निगल्टिया, स्वाती पतलिया आदि लोग उपस्थित थे ।