October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • तोते के प्यार ने करा दी, दो युवतियों में तकरार, थाने लाया गया तोता, जानें फिर क्या हुआ ?

तोते के प्यार ने करा दी, दो युवतियों में तकरार, थाने लाया गया तोता, जानें फिर क्या हुआ ?

By on November 19, 2023 0 1017 Views

रुड़की। एक तोते को लेकर दो युवतियों में तकरार हो गई। तकरार इतनी बढ़ी की मामला कोतवाली पहुंच गया। एक युवती का दावा है कि तोता उसे उसके जीजा ने उपहार में दिया है। जबकि दूसरी युवती का कहना है कि उसने तोते को खरीदा है।

मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तोते को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी मीनू के पास एक तोता है। शनिवार को पड़ोस में रहने वाली एक युवती उसके घर पहुंची और उसने तोते को अपना बताया। दोनों युवतियां तोते को लेकर अपना दावा करने लगीं। जिसे लेकर दोनों में नोकझोंक हो गई।

मीनू का दावा है कि करीब तीन माह पहले उसके जीजा ने तोता उसे उपहार में दिया था। जिसके बाद से तोता उनके घर में है। मीनू के मुताबिक कुछ दिन पहले तोता उड़कर पड़ोसियों के घर चला गया था। आरोप है कि पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन चार दिन बाद तोता उड़कर उनके घर वापस आ गया। जिसके बाद से पड़ोसी युवती इस तोते पर अपना दावा कर रही है। इसे लेकर इनके बीच जमकर विवाद हुआ।

जिसके बाद पडोसी युवती ने तोता अपना बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवतियों को कोतवाली बुलाकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तोता कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक जहांगीर अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।