September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • स्कूटी के टायर में साड़ी फंसने से खाई में गिरी नवविवाहिता, मौत से परिवार में पसरा मातम

स्कूटी के टायर में साड़ी फंसने से खाई में गिरी नवविवाहिता, मौत से परिवार में पसरा मातम

By on August 30, 2023 0 405 Views

नैनीताल में स्कूटी के टायर में साड़ी फंसने से एक नवविवाहिता की मौत गई। नवविवाहिता की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

स्कूटी के टायर में साड़ी फंसने से खाई में गिरी नवविवाहिता

नैनीताल में एक नवविवाहिता की स्कूटी के पिछले टायर में साड़ी फंसने से खाई में गिरकर मौत हो गई। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आठ महीने पहले ही हुई थी महिला की शादी

मृतक महिला की पहचान रामपुर के हरदासपुर की रहने वाली अनीता के रूप में हुई है। जिसकी शादी मूल निवासी बरेली हाल निवासी देवीपुरा चोरगलिया निवासी किशनलाल कश्यप से आठ महीने पहले ही हुई थी। जो कि घरों में पुताई का काम करता है।

70 मीटर गहरी खाई में गिरने से हुई मौत

अनीता और उसका पति दोनों स्कूटी से हैड़ाखान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए गए थे। शाम को लौटते समय पसोली गांव के पास अनीता की साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंस गई। जिस से स्कूटी अनियंत्रित हो गई। अनीता 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जबकि उसका पति सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

आस-पास मौजूद लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद अनीता को ढाई घंटे के बाद खाई से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।