October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बंदर के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ कुछ ऐसा, देखकर फटी रह गई लोगों की आँखे

बंदर के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ कुछ ऐसा, देखकर फटी रह गई लोगों की आँखे

By on November 25, 2023 0 837 Views

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोटा से एक अचंभित करने वाली घटना सामने आई है यहाँ बंदरों की दोस्ती का अनूठा दृश्य देखने को मिला. जहां मृत बंदर को दफनाया जा रहा था वहां बड़े आंकड़े में बंदर पहुंचे. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, कोटा के सामाजिक संगठनों को खबर प्राप्त हुई थी कि डाक बंगला चौक पर एक बंदर की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी.

तत्पश्चात, हिंदू संगठनों ने बंदर के शव को उठाया और अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए. वही वायरल वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि गड्ढा खोदकर बंदर को दफनाया जा रहा है. वहां बड़े आंकड़े में बंदर मौजूद हैं तथा अंतिम संस्कार को देख रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि अंतिस संस्कार की पूरी प्रक्रिया होने के पश्चात् ही बंदर वहां से गए. बंदरों के चेहरों पर अपने साथी से बिछड़ने का गम साफ नजर आ रहा था.

वही जैसे ही बंदर को दफनाने का काम शुरू हुआ. वैसे ही बड़े आंकड़े में बंदर मौके पर पहुंचकर उसके अंतिम संस्कार में पहुंचे. इस दृश्य को देखकर मौके पर उपस्थित लोग भावुक हो गए. उनका कहना है कि ऐसा प्यार उन्होंने जानवरों में पहली बार देखा. इस के चलते बंदरों ने कोई मस्ती नहीं की, कोई शोर शराबा नहीं किया. साथी से बिछड़ने का गम साफ नजर आ रहा था. हाल ही में एक उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक बंदर बुजुर्ग की अर्थी से लिपट-लिपट कर रोया था.