September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • पति ने मोबाइल पर बात करने से रोका, तो पत्नी सो रहे पति के नाज़ुक अंग पर खौलता हुआ तेल डालकर हो गई फरार, पुलिस ढूँढने मे जुटी…

पति ने मोबाइल पर बात करने से रोका, तो पत्नी सो रहे पति के नाज़ुक अंग पर खौलता हुआ तेल डालकर हो गई फरार, पुलिस ढूँढने मे जुटी…

By on June 17, 2023 0 946 Views

ग्वालियर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में एक पति को अपनी पत्नी को पड़ोसी से मोबाइल पर बात करने से रोकना भारी पड़ गया. पत्नी मोबाइल पर पड़ोसी से बात कर रही थी तो पति ने मोबाइल छीन लिया. इससे नाराज पत्नी ने रात में सोते वक्त पति के प्राइवेट पार्ट पर खोलता तेल डाल दिया. इसके बाद पत्नी घर से फरार हो गई. वहीं पति का शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल कंपू थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. ग्वालियर जिले के गिजोर्रा थाना के भगेह गांव का रहने वाला 32 साल का सुनील धाकड़ प्राइवेट नौकरी करता है. ग्वालियर के महादजी नगर में सुनील अपनी पत्नी भावना के साथ रहता है. कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाली महिला ने सुनील से शिकायत की थी कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है.

पत्नी को कई बार समझाया

सुनील ने पत्नी भावना को कई बार समझाया, लेकिन उस पर फर्क नहीं पड़ा. 6 जून की रात पति सुनील घर आया तो भावना युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी. उसने पत्नी को कई बार बात करने से मना किया, लेकिन उसने मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया. इससे सुनील नाराज हो गया और भावना से मोबाइल छीना लिया. उस समय तो भावना नाराज होकर चली गई. फिर रात करीब दो बजे जब पति गहरी नींद सो रहा था तब भावना ने उठकर किचन में तेल को उबाला और उसके ऊपर गर्म तेल डाल दिया.

आरोपी पत्नी हुई फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

खोलते गर्म तेल से सुनील झुसल गया. वारदात के बाद उसकी पत्नी भाग निकली. दर्द से तड़पते सुनील ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे. फिर घायल सुनील को इलाज के लिए जयरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही कंपू पुलिस मौके पर पहुंची. सुनील की हालत बेहतर होने के बाद कंपू पुलिस ने FIR दर्ज की. पति सुनील के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.