November 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से युवक बीच नदी की धारा में फंसा

अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से युवक बीच नदी की धारा में फंसा

By on September 13, 2021 0 674 Views

 

रुद्रप्रयाग जिले में एलएंडटी जल विद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण एक युवक मंदाकिनी नदी के बीच में फंस गया। लगभग दो घंटे तक वह जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करता रहा। हालांकि बाद में नदी का पानी कम होने के कारण स्थानीय लोगों ने युवक को सकुशल बाहर निकाला।

आपको बता दें कि रविवार दोपहर के समय ग्राम पंचायत फेगू के टाट गांव निवासी निर्मल चौधरी। मंदाकिनी नदी में मछली मारने के लिए गया था। जब युवक नदी में गया था, उस समय पानी कम था, लेकिन अचानक से नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। बताया जा रहा है कि एलएंडटी विद्युत परियोजना की ओर से अचानक पानी छोड़ा गया और मंदाकिनी नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी।

जल स्तर बढ़ने से युवक नदी के बीच में फंस गया और वह एक पत्थर के सहारे खड़ा हो गया। लगभग दो घंटे तक पानी के तेज बहाव में फंसे युवक की सांसे अटकी रही। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव में बहा भी, लेकिन फिर उसने पत्थर को पकड़कर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो ने तत्काल प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी। प्रशासनिक तंत्र समेत स्थानीय लोगो द्वारा निर्मल चौधरी को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया।