Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सामुदाहिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुधीर सिंह कन्याल ने बदले मोसम व वायरल से बचने के बताए उपाएं ।

सामुदाहिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुधीर सिंह कन्याल ने बदले मोसम व वायरल से बचने के बताए उपाएं ।

By on April 27, 2022 0 435 Views

कालाढूंगी। सामुदाहिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुधीर सिंह कन्याल बदले मोसम व वायरल से बचने के उपाएं बताए।उन्होंने ने खासी जुखाम होने पर कोविड जांच कराए जाने की अपील करते हुए बासी खाने से दूर रहने व अपने आस पास साफ सफाई रखने की सलाह दी। वही उन्होंने बड़ते करोना के केस पर चिंता व्यक्त करते हुए स्रवर्जनिक स्थानों पर मास्क का आवश्यक रूप से लगाने को कहा। व हरी सब्जियां व अधिक पानी पीने की भी बात कही।
कन्याल ने बताया अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है अस्पतालों में भीड़ देखने को मिल रही है , इन दिनों गर्मियों में बदलते मौसम के साथ और भारी गर्मी से इन दिनों बीमारियों का खतरा बना रहता है, बदलते मौसम में लोगों को अलग-अलग बीमारियां जकड़ने लगती हैं, इन दिनों खांसी,जुकाम, गले में खराश होने का खतरा रहता है, यह सब खेतों में मढाई व धूल से से होता है, और बढ़ते तापमान में बासी खाना खाने से उल्टी – दस्त, पेट में दर्द की शिकायत होती है, जैसे जैसे तापमान बढ़ेगा वैसे-वैसे पीलिया, टाइफाईड, की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है, वही पानी उबालकर पियें, बासी खाना बिल्कुल ना खाएं, । सर्दी खांसी जुखाम होने पर अस्पताल आकर निसुल्क कॉविड की जांच कराए जिससे नॉर्मल व करोना वायरल की पहचान कर समय से उपचार किया जा सके।