October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • नंदा गौर योजना के फॉर्म जमा करने में छात्राओं को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना

नंदा गौर योजना के फॉर्म जमा करने में छात्राओं को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना

By on December 8, 2021 0 445 Views

रामनगर।बाल विकास परियोजना कार्यालय में अधिकारीयो व कर्मचारियों द्वारा नंदा गौर योजना के फॉर्म जमा करने के नाम पर छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्राओं के साथ मंगलवार को बाल विकास कार्यालय पहुँचे और उन्होंने छात्राओं के फार्म जमा करने की मांग की।उन्होंने कहा कि कार्यालय मैं बैठे कर्मचारी सीधे मुह बात नही करते और छात्राओ को ग़ुमराह कर रहे है।उनका कहना था कि जिसे 5000 मिल गए है उनका फॉर्म जमा नही होगा और उन्हें खुद इस योजना के बारे मे सटीक जानकारी उपलब्ध नही है।इस मामले में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही छात्राओं का फार्म जमा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस दौरान एनएसयूआई के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुमित लोहनी संजय कुमार कमल पांडे गौतम फ़र्त्याल आदि मौजूद रहे।