September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • विधानसभा चुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी हेम चंद्र भट्ट ने भरा नामांकन का पर्चा

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी हेम चंद्र भट्ट ने भरा नामांकन का पर्चा

By on January 22, 2022 0 228 Views

रामनगर।प्रदेश 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियाँ तेज हो गयी है। वहीं दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के तहत शुक्रवार को रामनगर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए पहला पर्चा बसपा प्रत्याशी हेम चन्द्र भट्ट ने भरा।इस दौरान उन्होंने रामनगर से बसपा की जीत का दावा किया। शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में बसपा प्रत्याशी हेम चन्द्र भट्ट ने 61 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन का पर्चा भरा। इस दौरान भट्ट ने बताया कि जनता कांग्रेस और भाजपा की नितियो से तंग आ चुकी है। बसपा ने पहली बार एक भ्रमण को रामनगर से अपना प्रत्याशी चुना है और विधानसभा चुनाव में जनता तीसरे विकल्प के तौर पर बसपा को वोट देकर विजय बनाएगी। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि बसपा प्रत्याशी हेम चंद्र भट्ट ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा।उन्होंने बताया कि 9 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।जिनमें विधायक दीवान सिंह बिष्ट कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत आम आदमी पार्टी से शिशुपाल सिंह रावत गौरव रावत राकेश चौहान मोहम्मद अकील आदि 9 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।