September 10, 2026
Breaking News

रामनगर में दो दिन में 60 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

By on January 19, 2022 0 213 Views

रामनगर।रामनगर में पिछले दो दिनों में 60 लोगों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयीं है।बता दें कि रामनगर में एक बार फिर कोरोना ने तेजी के साथ दस्तक दी है।नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया कि सोमवार को 10 और मंगलवार को 50 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसमे ग्राम पुछड़ी टेडा रोड़ भरतपुरी कानिया चोरपानी आस्थान प्लाजा कोतवाली रामनगर बम्बघेर चिल्कीया भवानीगंज आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं ।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सावधान रहने के लिए अपील की।साथ ही मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है।वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने भी मासक और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर रानीखेत रोड लखनपुर कोसी बैराज भवानीगंज आदि क्षेत्रों में मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटने की कार्यवाही की गई।बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें उन्होंने क्षेत्र के लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।