October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • 4 साल के बच्चे ने ट्विटर पर पीएम-सीएम से लगाई गुहार

4 साल के बच्चे ने ट्विटर पर पीएम-सीएम से लगाई गुहार

By on September 17, 2021 0 370 Views

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर सभी उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं लेकिन असम के एक चार साल के मासूम ने अस मौके पर पीएम मोदी से न्याय की गुहार की है। असम के कछार जिले से एक चार साल के मासूम बच्चे की एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गई है जिसमें बच्चा अपने पिता की हत्या के लिए इंसाफ मांगता नजर आ रहा है। वीडियो में बच्चे के हाथ में एक प्लेकार्ड पकड़े है जिस पर लिखा है, “मुझे न्याय चाहिए।” अपने इस वीडियो में यह मासूम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री हेमेंत बिस्वा से न्याय की गुहार लगाई है।