October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • धनगढ़ी क्षेत्र में बाघ एक युवक को खींचकर जंगल की ओर ले गया, तलाश जारी।

धनगढ़ी क्षेत्र में बाघ एक युवक को खींचकर जंगल की ओर ले गया, तलाश जारी।

By on December 25, 2022 0 297 Views

रामनगर।धनगढ़ी क्षेत्र में बाघ ने तीन युवकों पर हमला कर दिया।बाघ एक युवक को जबड़े से खींचकर जंगल की ओर ले गया जबकि दो युवक अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहें।,गर्जिया चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि तीनों युवक स्कूटी से आए थे और जंगल किनारे शराब पी रहे थे।उन्होंने बताया कि मोहल्ला खताड़ी निवासी नफीस,लखनपुर निवासी रवि नेगी औऱ मोहम्मद शमी स्कूटी सवार होकर धनगढ़ी की ओर गए थे।तीनो युवक जंगल किनारे शराब पी रहे थे।इसी दौरान जंगल से आए बाघ ने तीनों पर हमला करते हुए नफ़ीस को जबड़े में उठाकर जंगल की ओर चला गया और बाकी दो अन्य युवक जान बचाकर भाग गए।रेंजर शेखर चन्द्र तिवारी ने बताया कि वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लापता युवक नफ़ीस की तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि देर रात तक अभियान चलाया गया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।