October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत मुखबा से देवप्रयाग संगम तक करेंगे गंगा सम्मान यात्रा, सुनेंगे जन समस्याएं

उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत मुखबा से देवप्रयाग संगम तक करेंगे गंगा सम्मान यात्रा, सुनेंगे जन समस्याएं

By on April 12, 2025 0 323 Views

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी 15 अप्रैल गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे जनपद सहित टिहरी और श्रीनगर से देवप्रयाग तक गंगा के किनारे पैदल यात्रा कर जनसमस्याओं को सुनेंगे। वहीं स्थानीय लोगों से वार्ता कर जन मुददों पर भी चर्चा की जाएगी।

गंगा सम्मान यात्रा के संयोजक प्रदीप रावत ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत आगामी 14 अप्रैल को उत्तरकाशी पहुंचेंगे। उसके बाद 15 अप्रैल को मां गंगा के शीतकालीन प्रवासा मुखबा गांव पहुंचेंगे। वहां पर वे गंगा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे हर्षिल, भटवाड़ी, मनेरी, जनपद मुख्यालय में गंगा किनारे पैदल यात्रा करेंगे।

वहीं उसके बाद अगले दिन 16 अक्तूबर को बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद नगरवासियों से जनसंवाद करेंगे। रावत ने बताया कि हरीश रावत उसके बाद डुंडा चिन्यालीसौड़ सहित टिहरी जनपद के कांडीसौड़, डोबाराचांठी में ग्रामीणों से मुलाकात कर भेमुंता गांव तक गंगा सम्मान यात्रा करेंगे। अगले दिन 17 अप्रैल को मलेथा तक उनकी यह यात्रा जारी रहेगी। उसके बाद 18 अप्रैल को श्रीनगर सहित अलकनंदा नदी के तटों और भागीरथी अलकनंदा संगम पर देवप्रयाग में यात्रा को समाप्त कर जनसंवाद करेंगे।