Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कई वर्षो से लंबित पूर्व सैनिक व वीर नारियो के हाउस टैक्स को जिला सैनिक कल्याण द्वारा किया गया माफ

कई वर्षो से लंबित पूर्व सैनिक व वीर नारियो के हाउस टैक्स को जिला सैनिक कल्याण द्वारा किया गया माफ

By on March 24, 2022 0 194 Views

उत्तराखंड रामनगर शहर जिसकी अत्यधिक जनता नजूल भूमि पर रहती है व जिसके मालिकाना हक़ हेतु कई बार जन आंदोलन हुए, लेकिन कई सरकारे आई और गयी,कई बार जमीनों की नाप जोख भी हुई लेकिन सरकार अब तक किसी भी उचित फैसले पर नहीं पहुँच पायी,उसी क्रम मे पूर्व सैनिको व वीर नारियो द्वारा भी लगातार मालिकाना हक़ व हाउस टैक्स माफ़ी हेतु सरकार को चेताया गया,जिस पर सरकार द्वारा नजूल नीति लायी तो गयी परन्तु मालिकाना हक़ हेतु अत्यधिक कर वसूलने की प्रकिया सामने आई, जिस पर आम जन मानस को नजूल नीति से राहत प्राप्त नहीं हुई, इसी क्रम मे लगतार प्रयासरत रहने के कारण ,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जी एस बिष्ट के नेतृत्व मे अध्यक्ष सूबेदार मेजर कुलवत रावत,सचिव नायक भुवन सिंह डंगवाल व ब्लॉक प्रतिनिधि हवलदार चंदन सिंह मनराल की सजगता से रामनगर मे रह रहे पूर्व सैनिको व वीर नारियो का हाउस टैक्स माफ़ किया गया है, जिसके अंतर्गत पहली लिस्ट जिला सैनिक कल्याण हल्द्वानी द्वारा नगरपालिका को जारी कर दी गयी है,सभासद व सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा जानकारी दी गयी, जिन सैनिको व वीर नारियो द्वारा अपनी भूमि के कागजात जिला सैनिक कल्याण मे जमा करवाये गए थे व जिन सैनिको व उनके परिवारों के नाम इस लिस्ट मे है, उन्हें हॉउस टैक्स मे छूट दे दी गयी है, लिस्ट मे जारी किये गए नामो मे जिन्हे सूचना नहीं पहुंची उन्हे जल्द से जल्द नगरपालिका जाकर संपर्क करने हेतु कहा गया है,जानकारी मे बताया गया की अभी केवल अन्य रैक(सिपाही से हवलदार)को इस सुविधा का लाभ प्राप्त हुवा है,परन्तु इस प्रक्रिया मे अभी भी सरदार साहेबांन व अधिकारी पक्ष को हॉउस टैक्स से वंचित किया गया है, साँथ बताते चले की यह लाभ सभी पूर्व सैनिक, वीर नारी व अधिकारीयों को देने हेतु सरकार द्वारा समाचार पत्रों मे सूचित किया गया है, जो की अभी लागू नहीं हुवा है,सचिव पूर्व सैनिक संगठन भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया अभी भी जिन सैनिको ने अपनें पेपर जमा नहीं किये है कृप्या जल्द अपनें मकान के पेपर ब्लॉक प्रतिनिधि को जमा करे।ताकी अग्रिम कार्यवाही की जा सके।और यह लाभ सभी को प्राप्त हो।