Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • एआरटीओ से संबद्ध 4 कर्मचारियों को मूल तैनाती पर भेजा

एआरटीओ से संबद्ध 4 कर्मचारियों को मूल तैनाती पर भेजा

By on December 4, 2021 0 283 Views

रामनगर।एआरटीओ कार्यालय से संबद्ध 4 कर्मचारियों को वापस उनके मूल तैनाती में भेज दिया गया है। शासन ने कुछ दिन पूर्व संबद्ध कर्मचारियों को उनके मूल पदों और विभागो में वापस भेजने के निर्देश दिए थे। उसके बाद एआरटीओ ने परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर कर्मचारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। कर्मचारी न होने के कारण कई काम प्रभावित हो रहे, जिसके कारण लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।बताया जा रहा एआरटीओ से संबद्ध हुए यह कर्मचारी ड्राइवर लाइंसेंस,टैक्स सहित पब्लिक डीलिंग के काम पर लगे हुए थे। ऐसे में जब तक नए कर्मचारी नहीं आएंगे, कई कामों पर सीधा असर पड़ेगा।
गुरुवार को फिटनेस सहित अन्य कार्यों के लिए रामनगर एआरटीओ कार्यालय आए लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए एआरटीओ विमल पांडेय ने ख़ुद लोगों की राहत के लिए टैक्स सहित अन्य कार्य किए।एआरटीओ द्वारा इस कक्ष से उस कक्ष कंप्यूटर में लोगों का कार्य करने को लगायी दौड़ की लोगों ने जमकर प्रशंसा की। कहा कि कर्मचारियों की तैनाती को लेकर परिवहन आयुक्त व संभागीय अधिकारी से मांग की गयी हैं।जल्द ही रामनगर एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों की तैनाती हो जायेगी।