October 31, 2026
Breaking News

राज्य आंदोलनकारियों का स्वागत।

By on November 9, 2022 0 201 Views

कालाढूंगी। उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने राज्य आंदोलनकारियों का स्वागत किया।
भगत ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलनकारियों का संघर्ष रंग लाया जिसके फलस्वरूप आज हम 23 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सहयोग दे रहे हैं उससे लगता है आने वाले समय में हम उत्तराखंड को सबसे अग्रणी प्रदेश बनाने में सफल होंगे। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह दिगारी, महामंत्री विनोद बुधलाकोटी, मोहन सिंह खोलिया, सभासद हरीश मेहरा, गोधन सैनी आदि मौजूद रहे।।