November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • एम.ए. अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तुत किए शोध पत्र

एम.ए. अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तुत किए शोध पत्र

By on May 6, 2026 0 52 Views

रामनगर। पीएनजी रराजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में दिनांक 6 मई 2025 क़ो अर्थशास्त्र विभाग के एम ए के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार मे अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये गए। इस सेमिनार का आयोजन वज़ीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय, देहरी, काँगड़ा (हिमांचल प्रदेश ) द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रोफेसर अनुमिता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शोध की बारीकियों, विषय चयन एवं शोध पत्र लेखन की तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी। अनुमिता अग्रवाल ने कहा कि शोध कार्य में मौलिकता और गहन अध्ययन आवश्यक है। डॉ कृष्णा भारती के निर्देशन मे संजना रावत , हिमानी त्रिपाठी, दिशा और डॉ रश्मि आर्य के निर्देशन मे काजल जोशी और हर्षिता रावत द्वारा अपने लघु शोध क़ो पूर्ण किया गया।
डॉ कृष्णा भारती ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में शोध के प्रति रुचि बढ़ती है। कार्यक्रम मे अर्थशास्त्र के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।