October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मोतीमहल स्कूल में पीएम मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखा

मोतीमहल स्कूल में पीएम मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखा

By on April 1, 2022 0 231 Views

रामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को स्कूली बच्चों को दिखाया गया। शुक्रवार को नगर के मोहल्ला मोतीमहल स्थित राजकीय प्राईमरी स्कूल में मोतीमहल उच्चतम माध्यमिक विद्यालय व लखनपुर उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पीएम मोदी का उक्त कार्यक्रम दिखाया गया। कार्यक्रम के उपरांत छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस प्रोग्राम को देखकर उन्हें तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की व अच्छे नम्बरो से उत्तीर्ण होने के काफी टिप्स मिले है जो कि उनके आगामी जीवन मे काफी लाभदायक साबित होंगे। इस मौके पर वार्ड सभासद प्रतिनिधि डॉ.ज़फर सैफी, रा.उ.मा. विद्यालय मोतीमहल की प्रधानाचार्या ममता रानी, रा.उ. मा. विद्यालय लखनपुर की प्रधानाचार्या मन्जू लता पाण्डे, शिक्षक शंकर दत्त पांडेय, भगीरथ जोशी, दीपिका,सोनी, रजनी आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राये मौजूद रहे।