October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • CM धामी ने बनबसा नेपाल बॉर्डर में SSB के जवानों के साथ मनाई दीवाली, उपहार देकर सेलिब्रेट की खुशियां, कहा- सैनिकों के सम्मान के लिये समर्पित है हमारी सरकार

CM धामी ने बनबसा नेपाल बॉर्डर में SSB के जवानों के साथ मनाई दीवाली, उपहार देकर सेलिब्रेट की खुशियां, कहा- सैनिकों के सम्मान के लिये समर्पित है हमारी सरकार

By on November 2, 2024 0 495 Views

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दूसरी बार अपनी विधानसभा चंपावत के दौरे पर पहुंचे. एनएचसी परिसर में आयोजित पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में सीएम ने इस अवसर पर जहां प्रतिभा किया. इस मौके उन्होंने पूर्व सैनिकों को मिष्ठान वितरण कर उपहार भी बांटे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपनी विधानसभा चंपावत के सीमांत बनबसा दौरे पर पहुंचे. एनएचसी हेलीपैड में उतरने के उपरांत मुख्यमंत्री ने एनएचपीसी परिसर में आयोजित पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा पूर्व सैनिकों का देश की सीमाओं की रक्षा में बेहद अहम योगदान रहा है. उन्होंने सैनिकों के सम्मान में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कार्य किए जाने की बात कही. साथ ही राज्य सरकार को सैनिकों के सम्मान में प्रतिबद्ध होना बताया. सीएम ने इस मौके पर पूर्व सैनिकों को मिष्ठान वितरण के साथ उपहार भी वितरित किए.

इसके बाद सीएम ने बनबसा नगर में पैदल भ्रमण कर आमजन को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी. स्थानीय व्यापारियों ने सीएम का माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया. सीएम बनबसा दौरे के उपरांत रात्रि विश्राम के लिए खटीमा नगरा तराई निज आवास रवाना हो गए. सीएम धामी ने इस मौके पर कहा कि वह पूर्व सैनिक के बेटे हैं, इसलिए सैनिकों से उनका आत्मीय रिश्ता है.