November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों मे बदला OPD का वक्त, जानिए अस्पतालों मे कितने बजे से मरीज को देखेंगे डॉक्टर

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों मे बदला OPD का वक्त, जानिए अस्पतालों मे कितने बजे से मरीज को देखेंगे डॉक्टर

By on March 2, 2022 0 227 Views

देहरादून:  राज्य के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदल गया है। अब नवंबर तक ओपीडी सुबह आठ बजे से शुरू होगी। ऐसे में मरीजों को नई समयसारणी के अनुरूप ही देखा जाएगा। उत्तराखंड में मौसम में लगातार गरमाहट आने लगी है। जिसे देखते हुए दून मेडिकल कालेज के टीचिंग अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदल गया है। मेडिकल कालेज चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा. केसी पंत ने बताया कि अभी तक ओपीडी सुबह नौ बजे शुरू होती थी और चिकित्सक तीन बजे तक मरीज देखते थे। एक मार्च से गर्मियों की समयसारिणी लागू हो जाती है। ऐसे में ओपीडी का समय बदला गया है।

बदली हुई समय सारिणी के तहत अब ओपीडी सुबह आठ बजे से शुरू होगी और इसके बंद होने का वक्त दोपहर दो बजे होगा। पंजीकरण सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक ही होंगे। इसी तरह आपातकालीन मामलों को छोड़कर एमआरआइ, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ईसीजी के अलावा विभिन्न पैथोलाजी जांच भी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही की जाएंगी। दवा काउंटर बंद होने का समय ढाई बजे होगा। मंगलवार को शिवरात्रि का अवकाश है। ऐसे में अस्पताल में हाफ डे रहेगा।