October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • चेकिंग केदौरान पुलिस ने i-20 कार से 21 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्राण्ड बरामद की, चालाक मौके से फरार।

चेकिंग केदौरान पुलिस ने i-20 कार से 21 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्राण्ड बरामद की, चालाक मौके से फरार।

By on October 17, 2021 0 361 Views

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में चलाये गये ऑपरेशन ब्लू अभियान के तहत एमवीआर बैरियर चोरगलिया पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की तलाश के दौरान एक वाहन UK14A2777 I-20 कार बैरियर से पहले पुलिस को चैकिंग करते हुआ देख वापस मुडी तथा चोरगलिया की तरफ चली गयी जिस पर रात्रि गश्त पुलिस ने वाहन की तलाश की। चालक i-20 कार को चोरगलिया रोड पर जोगानाली के पास लॉक करके मौके से भाग गया। वाहन चालक की काफी तलाश की गयी परन्तु वाहन चालक नही मिला। पुलिस ने i-20 कार को कब्जे में लेकर उसे खोलकर चैक किया  तो वाहन के अन्दर 21 पेटी ओल्ड मोंक मार्का अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्राण्ड बरामद हुई। कार को पुलिस ने बरामदा माल को कब्जे पुलिस लेकर अज्ञात के विरुद्ध 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया वाहन में मिली आर0सी0 के अनुसार वाहन सिमरजीत कौर पत्नी जगजीत सिंह निवासी 226 अदर्श ज्ञान मंदिर गली नानकमत्ता ऊधम सिंह नगर के नाम पंजीकृत होना पाया गया ।