September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • कॉर्बेट जिप्सी वेल्फेयर एसोसिएशन रामनगर के नामांकन पत्रों की जाँच

कॉर्बेट जिप्सी वेल्फेयर एसोसिएशन रामनगर के नामांकन पत्रों की जाँच

By on July 21, 2024 0 740 Views

रामनगर। कॉर्बेट जिप्सी वेल्फेयर एसोसिएशन रामनगर के नामांकन पत्रों की जाँच की गई सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। अध्यक्ष पद पर तीन १-जगदीश छीमवाल, २- प्रेम महरा,३- शिल्पेन्द्र बंसल तथा उपाध्यक्ष पद पर १-अमन अंसारी, २- मो फ़ैसल,३- प्रताप सिंह रावत। सचिव पद पर दो प्रत्याशी १- ललित नेगी व उमर मोहम्मद। कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी जयपाल सिंह नेगी व नूर ख़ान एवं उपसचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी हैदर अली, मनोज पांडेय व राजेश कुमार ने नामांकन कराया। नाम वापसी में कोषाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह नेगी जी ने नाम वापस लिया है। नाम वापसी के उपरांत सभी 4 पदो पर रविवार 28/07/24 को मतदान की प्रकारिया प्रारंभ की जायेगी, उसी दिन मतगणना कर विजय प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी फैज़ूल हक़ ने बताया कि चुनाव के दिन सभी को अपना एक पहचान पत्र लाना होगा कॉर्बेट जिप्सी वेल्फेयर एसोसिएशन रामनगर के पंजीकृत मतदाता ही मतदान का प्रयोग करेंगे तथा चुनाव अधिकारी ने इस चुनाव को संपन्न कराने के लिये वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन चंद पांडे व संजीव अग्रवाल जी का साहियोग लिया गया।