रेलवे स्टेशन में सुविधाएं बढ़ाने और रेलवे सेवा का विस्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
रामनगर।रेलवे स्टेशन में सुविधाएं बढ़ाने और रेलवे सेवा का विस्तार करने की मांग को लेकर देवभूमि विकास मंच का एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम बरेली आशुतोष मंत्र से रामनगर स्टेशन पर मिला और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।
देव विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने शुक्रवार को डीआरएम आशुतोष पंत के रामनगर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने डीआरएम से प्लेटफार्म नंबर 2 का निर्माण करने , रामनगर से हरिद्वार – देहरादून और रामनगर- काशीपुर- बरेली रेल सेवा शुरू करने, रेलवे स्टेशन पर शौचालय में स्नानघर में यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों के लिए पानी की व्यवस्था सुचारू ,रेलवे कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनियों की मरम्मत करने की मांग की।
डीआरएम आशुतोष पंत ने रामनगर बरेली रेल सेवा शुरू करने पर जल्द ही विचार करने का आश्वासन दिया।

