October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • तमंचे के बल पर मार्बल कारोबारी से लूट के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

तमंचे के बल पर मार्बल कारोबारी से लूट के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

By on August 21, 2021 0 432 Views

हल्द्वानी । तमंचे के बल पर मार्बल कारोबारी से लूट के मामले में तीन आरोपियों को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के 250 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध हथियार, बाइक और लूट का माल बरामद किया है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ सिटी बीएस धौनी ने लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। लुटेरों ने हेलमेट और मास्क के जरिये अपनी पहचान व वारदात में प्रयुक्त दो बाइकों के नंबर भी छुपाए थे। लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस टीमों ने हल्द्वानी, काठगोदाम के साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले के 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और साथ ही सर्विलांस सेल की मदद ली। इस दौरान एक पेट्रोल पंप पर आरोपी बेनकाब हुआ। एक लुटेरे ने तेल भराने के लिए डेबिट कार्ड का भी इस्तेमाल किया था। आखिरकार कड़ी मशक्कत से सुराग ढूंढते हुए पुलिस के हाथ आरोपियों तक जा पहुंचे। सभी आरोपियों को जयुपर बीसा के पास से धर दबोचा गया। इनकी पहचान सितारगंज निवासी अजय कुमार और कुलदीप सिंह और बरेली निवासी सुनील मिश्रा के रूप में हुई। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।