November 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मुख्यालय से जोड़ने वाली एक मात्र जर्जर सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 16 लाख की धनराशि अवमुक्त।

मुख्यालय से जोड़ने वाली एक मात्र जर्जर सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 16 लाख की धनराशि अवमुक्त।

By on August 27, 2021 0 283 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने कोटाबाग के पर्वतीय गावों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली एक मात्र सड़क कुजाखड़क_पंगोट और सौड_घुघुखान मोटर मार्ग जो मोटर मार्ग पर्यटन की दृष्टि से इस छेत्र की रीढ़ है जो जर्जर हालत में था स्थानीय जन प्रतिनिधि और जनता ने नैनीताल विधायक संजीव आर्य से इन मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग थी। इस मांग को देखते हुए विधायक संजीव आर्य ने राज्य योजना के अंतर्गत शासन से 2करोड़ 16 लाख की धनराशि अवमुक्त करवाई है। संजीव आर्य ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग के सुधारीकरण से छेत्र में पर्यटन से जुड़े व्यवसायों और स्थानीय किसानों को जिनका मुख्य व्यवसाय सब्जी उत्पादन है उनको लाभ मिलेगा और कोटाबाग के पूरे पर्वतीय क्षेत्र बाघनी,सलवा, बांसी,सौड,घुग्घू सिगड़ी,महरोड़ा, पंगोट के साथ ही बेतालघाट के चूलिया बेडारी,हरीनगर, खलाड आदि गावो के किसानों को भी मिलेगा। कोटाबाग से विधायक प्रतिनिधि कृपाल बिष्ट ग्राम प्रधान मोहन सिंह अधिकारी,जिबंती आर्य,चेतना गंगोला बीडीसी सदस्य प्रकाश नारायण सिंह, मनोज बिष्ट रमेश राम खुशाल सिंह आदि ने विधायक संजीव आर्य का आभार व्यक्त किया है।