September 9, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भाई ने भाई के खिलाफ अपने पुत्र पर जान से मारने की नियत से फायर करने का लगाया आरोप ।

भाई ने भाई के खिलाफ अपने पुत्र पर जान से मारने की नियत से फायर करने का लगाया आरोप ।

By on April 17, 2022 0 308 Views

कालाढूंगी। भाई ने भाई के खिलाफ अपने पुत्र पर जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोप लगाया।पुलिस ने वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया शनिवार को वादी राजेश्वर सिंह पुत्र स्वर्गीय बलराज सिंह निवासी नयागांव चंदन सिंह ने स्वयं के भाई राजदीप सिंह व राजवीर सिंह निवासी – नयागांव चंदनपुर द्वारा खेत में आवारा जानवरों से रखवाली कर रहे स्वयं के पुत्र अमृत सिंह के साथ मारपीट कर अपनी लाइसेंसी पिस्टल / बंदूक से जान से मारने की नियत से फायर करना आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी । वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट को दी गई विवेचना के बाद आगे की करवाई की जाएगी।