November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • 12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, बसंत पंचमी पर टिहरी राजदरबार में हुई घोषणा

12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, बसंत पंचमी पर टिहरी राजदरबार में हुई घोषणा

By on February 14, 2024 0 545 Views

देहरादून: आज बसंत पंचमी के मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई. इस साल बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे ब्रह्ममुहूर्त में खोले जाएंगे. बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर टिहरी स्थित राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की होती है. आज भी उसी परंपरा का पालन करते हुए बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई.